BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भूपेंद्र नागर भारतीय किसान यूनियन (अजगर ) के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
भूपेंद्र नागर को भारतीय किसान यूनियन (अजगर )का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। भारतीय किसान यूनियन अजगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह नागर ने बताया की ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बागपुर गांव निवासी भूपेंद्र नागर को भारतीय किसान यूनियन (अजगर) का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। उम्मीद है कि नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र नागर किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अजगर) की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र नागर ने विजन लाइव को बताया कि भारतीय किसान यूनियन( अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह नागर के द्वारा इस उम्मीद और विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा गया है पूरी लगन और मेहनत के साथ संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए किसान हित में कार्य करेंगे।