>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiabLziuAg5Q1fuN90jIZT-mA1Bv9gJSK0BHe9LKyY5yoRiZrnoF2gliUWTApAuAEDa52ijS2izQdRHbD_gv-LjIjjQ4v3lAsdcVQtIwHqqapUZzzE-rBuE7hHSQ-leW0-SVGabt7Xu2Zc0iqBaZFPXBX64E0ax5EjCAOHVh0_XLm8PTnnabENsR5oJ/w640-h360/26_07_2022-rain_alert_22926080_194859525.jpg)
बिगडा हुआ मौसम अभी सुधरने का नाम नही ले रहा है,पूरे देश में बारिश से निजात मिलने के कोई असार नही
विजन लाइव/नई दिल्ली
5 अक्टूबर-2022 यानी दशहरा के दिन से बिगडा हुआ मौसम अभी सुधरने का नाम नही ले रहा है। धीरे धीरे शुरू बारिश बढती ही जा रही है। इससे एक ओर किसानों को फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। धान की फसल पक कर खडी हुई है अन्नदाता किसान इस इंतजार में है कि कब मौसम साफ हो और धान की फसल की कटाई और निकलाई शुरू हो। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान तो कम हुआ है, लेकिन रोजाना कामकाज से बाहर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को बारिश ने दस्तक दी और कई इलाकों में झमाझम बरसात देखी गई। इस बारिश से अभी निजात नही मिलती हुई दिख रही है। मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो आने वाले कई दिनों तक यह बारिश होती रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश होते रहने के आसार हैं।
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgeBIrjp8YFYoM5IwA_Rlg4QjH3DT3uSWsOLp3fUwsHX8tgiEklDAsxh6-mkKaFq-lj5xyCpiBUwFVPovdE92mQOp_j6GK0Mso3_i-Pf8ROCXfITnWIXu_SgmeYvqwKLj2OL0uhBjvjBAbqbSufBEolmoLSn0CGtB1KCyqw61jgmPhfnokVxOabwITW/w640-h360/17_09_2022-imd_weather_alert.jpg)
उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8.10 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश होगी। 8.9 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज व पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में 11 अक्टूबर को बारिश होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आज और कल व उत्तराखंड में भी आज और कल बारिश जारी रहेगी। इसके अलावाए गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश में 8 और 9 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में 10 अक्टूबर को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आंतरिक कर्नाटक और केरल में 9 व 10 अक्टूबर, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी में 8 से 11 अक्टूबर तक और गुजरात के कच्छ में 8 व तेलंगाना में 8 अक्टॅूबर को बारिश होगी। वहीं, सिक्किम में आठ से 12 अक्टूबर और बिहार में 11 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दूसरे कई राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 8 से 12 अक्टूबर के बीच मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।