BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

खुशबू नागर मुखिया ने वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

 

>

>


खुशबू नागर मुखिया दनकौर क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव की बेटी हैं और मोरना गांव नोएडा निवासी महेंद्र मुखिया परिवार की  है,बहू 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी दयानंद नागर प्रधान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर जिला महासचिव चौधरी धनेश नागर ने खुशबू नागर मुखिया की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि शारदा विश्वविद्यालय में संपन्न हुए 6 वें दीक्षांत समारोह में 3159 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई हैं। दनकौर क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव की बेटी खुशबू नागर मुखिया ने वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

>
>

 

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

खुशबू नागर मुखिया ने वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशबू नागर मुखिया की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। खुशबू नागर मुखिया दनकौर क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव की बेटी हैं और मोरना गांव नोएडा निवासी महेंद्र मुखिया परिवार की बहू हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया के परिवार में पुत्र वधू की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशबू नागर मुखिया की मां मुकेश नागर और पिता नरेंद्र नागर बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नही समा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी खुशबू नागर मुखिया शुरू से होनहार रही है। दनकौर स्थित एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल से हाई स्कूल तक शिक्षा ग्रहण की और फिर आगे की शिक्षा ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली स्कॉटिश से पूरी की। मुखिया परिवार में बहू यानी ससुराल में रहते हुए खुशबू नागर मुखिया ने पॉलीटिकल सांइस में बी. ऑनर्स शारदा यूनिवर्सिटी किया और संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर परिवार ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 


महेंद्र मुखिया जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर

खुशबू नागर मुखिया के ससुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि बहू खुशबू नागर मुखिया की दिलचस्पी पॉलीटिकल सांइस से बी.. में थी, बहू की इच्छा को देखते हुए शारदा यूनिवर्सिटी से बी.. ऑनर्स कराने के लिए एडमिशन दिलाया। सही मायने में आज पूरा मुखिया परिवार बहू खुशबू नागर मुखिया की इस उपलब्धि पर केवल गौरवान्वित है, बल्कि फूले नही समा रहे हैं। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि शारदा विश्वविद्यालय में संपन्न हुए 6 वें दीक्षांत समारोह में 3159 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई हैं। इनमें 29 पीएचडी, 5 चांसलर गोल्ड पदक, 76 वाइस चांसलर पदक, 119 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 1 एके गड़पायले पदक प्रदान किए गए हैं। जिनमें से बहू खुशबू नागर मुखिया ने वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र में परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।  


चौधरी दयानंद नागर  प्रधान उत्तर प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी दयानंद नागर प्रधान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर जिला महासचिव चौधरी धनेश नागर ने खुशबू नागर मुखिया की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि शारदा विश्वविद्यालय में संपन्न हुए 6 वें दीक्षांत समारोह में 3159 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई हैं। दनकौर क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव की बेटी खुशबू नागर मुखिया ने वाईस चांसलर्स गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षा के साथ साथ मूल्यों का भी जीवन में अलग महत्व होता है इसलिए अपने संस्कार को कभी भूले। भारत को विश्व गुरू के रूप में जाना जाता है क्योकि भारत अपनी संस्कृति, संस्कार, परंपरा के साथ जुड़ा है।