BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीरो पॉइंट पर आगामी 10 अक्टूबर'2022 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के द्वारा की जाने वाली महापंचायत स्थगित

>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
चल रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत द्वारा जीरो पॉइंट पर आगामी 10 अक्टूबर'2022 को की जाने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतक टिकैत के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओ ,किसानो एवं मजदूर भाइयों, पुलिस प्रशासन, एलआईयू  पत्रकार बंधु, तीनों प्राधिकरण के अधिकारी ,जिला प्रशासन ,बिजली विभाग एनपीसीएल ,यूपीपीसीएल सभी को अवगत कराना है कि जो पंचायत भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 10 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को जीरो पॉइंट के नीचे करने जा रहे थे, मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर 2022 तक मौसम खराब होने की जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के सभी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब यह पंचायत 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार समय सुबह 10बजे से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जीरो प्वाइंट ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे की जाएगी।