BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जंहा धर्म चर्चा होती है, वहां जरूर आदि शक्ति और भगवान वास करते हैं, सूरजपुर की पावन धरा पर राम चर्चा हो रही है, सभी धन्य हो जाएंगेः पंडित लोकमन प्रधान (लखनावली )

 

>

 

>

>

 

श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के तत्वाधान में रामलीला मंचन शिव पावर्ती सवांद से लेकर नारद मोह तक किया गया

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान (लखनावली) और विशिष्ठ अतिथि देव नागर को पटका पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया


मुख्य अतिथि 0 लोकमन प्रधान (लखनावली )ने 11000/- रूपये की धनराशि और विशिष्ठ अतिथि देव नागर ने 2100/- रूपये की धनराशि श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर को दानस्वरूप भेंट की

 

>

>
>
>


>
>

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

 श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के तत्वाधान में श्री रामलीला का मंचन बाराही रामलीला प्रांगण सूरजपुर में शुरू हो गया। इससे पहले नवरात्रों की पूर्व की संध्या पर 25 सितंबर-2022 को श्री राम की भव्य झांकी, शोभायात्रा सूरजपूर कसबे के प्रमुख मार्गो से होकर बैंडबाजों के साथ से निकाली गई थी। प्र्रथम नवरात्रे दिनांक 26 सितंबर-2022, सोमवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा विवि विधान से पूजन आरती से शुभारंभ किया गया और फिर रामलीला मंचन शिव पावर्ती सवांद से लेकर नारद मोह तक किया गया। श्री रामलीला का शुभारंभ राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान (लखनावली) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करके किया। जब कि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजसेवी देव नागर ने भी दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान (लखनावली) और विशिष्ठ अतिथि देव नागर को पटका पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

>
>
>
राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान (लखनावली) ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सूरजपुर कसबा धर्म संस्कृति की धरोहर है। यहां पर माता बाराही का धाम है तो वहीं श्री रामलीला भी यहां वर्षो से होती चली रही है। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही श्री रामलीला को देखने का कोतुहल लगा रहता था, इंतजार में लोग रहते हैं कि कब नवरात्र आएंगे और कब रामलीला होगी? उन्होंने कहा कि जंहा धर्म चर्चा होती है वहां जरूर आदि शक्ति और भगवान वास करते हैं। सूरजपुर की इस पावन धरा पर राम चर्चा हो रही है सभी धन्य हो जाएंगे। भगवान श्री राम, मर्यादा की प्रतिमूर्ति थे, लीला के मंचन में लगी श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपूर वाकई की पात्र हैं। विशिष्ठ अतिथि देव नागर ने भी भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम की लीला देखने से भी भक्तों का कल्याण हो जाता है इसलिए सूरजपुर की इस श्री आदर्श कमेटी के तत्वाधान में संपन्न हो रही श्री रामलीला में आकर जरूर धर्म लाभ उठाएं। इस मौके पर मुख्य अतिथि 0 लोकमन प्रधान( लखनावली )ने 11000/- रूपये की धनराशि और विशिष्ठ अतिथि देव नागर ने 2100/- रूपये की धनराशि श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर को दानस्वरूप भेंट की।
>
>



>



श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी ने बताया कि दशहरा पर्व के मौके पर श्री रामलीला का मंचन 26 सितंबर-2022 से शुरू हो चुका है और जो 5 अक्टूबर-2022 तक संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए बराही मैदान में झूले और खानपान के स्टाल भी लगाए गए हैं। महासचिव सत्यपाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 26 सितंबर 2022 से 5 बजे से मेला साढ़े 7 बजे से रामलीला का मंचन श्री कृष्ण गोपाल बृंदावन मथुरा से आये कलाकारों के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें दिनांक 26 सितंबर-2022 की रात्रि में शिव पावर्ती संवाद से लेकर नारद मोह तक की लीला का मंचन किया जा चुका है। मीडिया प्रभारी 0 कर्मवीर आर्य ने बताया कि शिव पावर्ती संवाद,नारद मोह की लीला के बाद रावण तपस्या, मेघनाद दिगविजय,राम जन्म दिनांक 27 सितंबर-2022 और फिर  विश्वमित्र आगमन, ताडका सुबाहू बध, अहिल्या उद्धार तक की लीला का मंचन 28 सितंबर-2022 को किया जाएगा। इस मौके पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी, संरक्षक जयदेव शर्मा, छत्रपाल व्यास, वीरपाल भगतजी, डा0 धनीराम देवधर, विनोद भाटी, ओमप्रकाश नेताजी, उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा, मूलचंद आर्य, भोपाल ठेकेदार, डा0 धमेंद्र देवधर, अजय शर्मा एडवोकेट, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, सह कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल और विनोद पंडित तेलवाले, सुनील सौनिक, अनिल भाटी, गौरव बंसल, कतार नागर, चेतन शर्मा, नवीन देवधर, आचार्य शिव किशोर, जयपाल ठेकेदार, पंडित राजेश ठेकेदार, भगत सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।