BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बेमौसम बरसात द्वारा किसानों की सभी फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए: शौकत अली चेची

चौधरी बशीर चेची मार्किट, किसान एकता संघ उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष  शौकत अली चेची के नेतृत्व  मे बैठक संपन्न

अब्दुल अंसारी बुलंदशहर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया  तथा मोहम्मद जाकिर बुलंदशहर को बुलंदशहर नगर सचिव नियुक्त किया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा तुगलपुर , नियर परी चौक स्थित चौधरी बशीर चेची मार्किट, किसान एकता संघ उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष  शौकत अली चेची के नेतृत्व  मे कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसमें किसानो की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची ने  उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि बेमौसम बरसात द्वारा किसानों की सभी फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे  बेमौसम बरसात तथा सूखा आदि के कारण किसानों की सभी फसलों  के नुकसान के लिए नीति गत तरीके से अधिकारियों द्वारा तथा गांव के जागरूक लोगों से नुकसान का आकलन कर किसानो को मुआवजा निश्चित समय पर दिया जाए ताकि आगे आने वाली फसलों की बुवाई में किसानों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।  प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार बीज खाद में भारी सब्सिडी दे तथा समय पर बीज खाद उपलब्ध हो, अधिकारियों को  निर्देशित किया जाए  जिससे अन्नदाता अपनी और अपने परिवार की परेशानी को कम महसूस कर आने वाली फसल की बुवाई के लिए तैयारी कर सके।  अगर योगी सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो किसान एकता संघ संगठन  आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी रणनीति किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान  द्वारा निश्चित समय आने पर तैयार की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की सहमति से अब्दुल अंसारी बुलंदशहर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया  तथा मोहम्मद जाकिर बुलंदशहर को बुलंदशहर नगर सचिव नियुक्त किया। नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव अब्दुल अंसारी ने कहा कि मैं किसान गरीब मजदूर असहाय लोगों की निष्पक्ष होकर मदद करूंगा, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान  के हाथों को मजबूत कर किसान एकता संघ की नीतियों पर खरा उतरूंगा । इस मौके पर शौकत अली चेची, राहुल सिंह, आशीष मिश्रा, सुमित ठाकुर, रोहित कुमार, मौसम चेची, समीर चेची, महेंद्र सिंह, नसीर अहमद, शंकर यादव आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।