BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई

 

>
>

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद गोयल प्रबंधक शेफाली पब्लिक स्कूल मनोज गोयल व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे 

विजन लाइव/दादरी

दादरी कटेहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया कि 9 से 12 कक्षा के बच्चो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद गोयल प्रबंधक शेफाली पब्लिक स्कूल मनोज गोयल व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे। स्कूल पहुचने पर अतिथियों का चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

>
>
>
>

प्रदर्शनी में बच्चो द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के  विज्ञान पर आधारित मॉडल तैयार किये गए, जिनमे हैड्रोलिक फोर्स्ड ब्रिज, सर्कुलेटरी सिस्टम, लंग्स फंक्शन, न्यूटन लॉ आदि बहुत सारे मॉडल अहम रहे।  निधि वर्मा अंजलि चौधरी के देख रेख में सभी मॉडल तैयार किये गए। अतिथियों द्वारा बच्चो को बारीकियां बताई गई सभी बच्चो को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी बच्चों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत मे प्रथम द्वतीय तृतीय टीम के बच्चों को सम्मानित किया गया।