![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjoeLmBgtmB2RQW13NnAsS0Nb22QWMbtHULPHiFIG6SYksJOfc5r0fHIG07BNGhHIUoe6rChWzjAJsvnjgpzg0TGbUQSrDQhXKp3QKMn65GgQrLqj128DjLnSgrKdRtrKPATMJZAdhRlgn_CuAGFh2SfXM9AExfQm8Ihwy7XuakJiTpYiSmBwNe8XL0/w640-h512/1661325551-1628.jpg)
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhEiPmYHnIF1XRztYpLxqYTG4PxE4ZGj9p7luPMxdJA15XbLRbeb1VMAE0lSoUrIO5JwtPs8RaK1SUlTJJiIrusFb4-ubaNf2YXLDnJeTIZOhSL3mJhBCXnvN2MgEFvP4eElk58xvEGZvVWIIlVhNdfCNbRZ3S8oJIbfNlx5CseW6H8LCcjqo2CnSg7/w640-h360/BJP-vs-Congress-1200x675.jpg)
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1E_13W_AP_m4qCrCI01Xeb_bWVKMTK9C5Bu9EGI3IBvZe3aH9hHBL5SQ04LpDg1nUcD8nIb0qOSSulP7O6PJh0WxNMQn0uLNNXDAdAbcQwvUEzO_fG-izpp0BT2ykOBG2OO1_vrE2vWKIyP6tfbvY2u9Z1rHFAWUq3C6z-XGonoFWaRBCWCvjmBk2/w640-h360/congress_bharat_jodo-sixteen_nine.jpg)
भाजपा को सत्ता से हटाना नामुमकिन नहीं है, बशर्ते कांग्रेस पार्टी को कम खाना और गम खाना होगा
चौधरी शौकत अली चेची
कांग्रेस ने शुरु किया भारत जोड़ो आंदोलन तो सत्ता पक्ष को मिर्ची लगी है। वैसे भाजपा का सत्ता में आने का कारण ही कांग्रेस है और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कारण भी कांग्रेस ही होगी। इसका अर्थ साफ है कि अब भाजपा को सत्ता जाने का डर यानी खतरे की घंटी साफ नजर आ रही है। समझना यह भी होगा सत्ता पक्ष की तरफ से देश में जो चल रहा है जनता को भी धीरे धीरे समझ आ रहा है। फ्री की राशन बंद, रोजगार की बात करें तो युवक पकोडा तलें और अग्निवीर बनाने के बाद फिर बेरोजगारी। किसान की आय दोगुनी तो न हुई, बीज,खाद, डीजल आदि की मंहगाई ने जीना ही दूभर कर दिया है। राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो गया है, कश्मीर में धारा 370 के मुद्दे की भी हवा लगातार निकलती जा रही है। शिक्षा व चिकित्सा व जागरुकता गर्त में जा रही है। कानून का दुरुपयोग इस समय देश में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। समझना यह भी होगा पिछले 8 सालों में सच्चाई को छुपाया जा रहा है। झूठ और नफरत को जनता के सामने पेश किया जा रहा है, जिसके हजारों उदाहरण मौजूद हैं। इतिहास 50 प्रतिशत झूठा भी होता है। इतिहास को लिखने वाले लाखों लोग होते हैं। इस समय देश में ज्यादातर राजनीति निजी स्वार्थी बनकर रह गई है। अच्छे लोगों की कोई कदर नहीं, बुरे लोगों को सब्र नहीं अगर यूं ही चलता रहा तो आने वाला समय देश जनता के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। इंसाफ करने वाले बगले झांक रहे हैं, सोच रहे है इधर कुआं, उधर खाई इंसाफ किसको मिले और किस को मिले सजा, सब पैसे और पावर का खेल है। देश की जनता और सत्ता पक्ष बेमेल है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन का टारगेट 3570 किलोमीटर देश में चलेगी। इसका लाभ कितना होगा यह तो गर्भ में छुपा है। मगर इस समय की परिस्थिति को देखते हुए कांग्रेस को यह भी समझना होगा, कम से कम 20 राजनीतिक पार्टियों को एक साथ लाना जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा किसान संगठनों तथा सामाजिक संगठनों को भी विश्वास में लाना होगा और कांग्रेस को अपने पार्टी संविधान में संशोधन कर पदाधिकारियों की संख्या में डबल इजाफा करना होगा और हर जिले मंडल, प्रदेश, राष्ट्रीय में हर जाति धर्म का नेता बना कर खड़ा करना होगा तथा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को हाईकमान की तरफ से पूरा सम्मान देना होगा और कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियां तथा सत्ता में बैठी सरकार की नाकामियों को मजबूती से उजागर करना होगा। भाजपा को सत्ता से हटाना नामुमकिन नहीं है, बशर्ते कांग्रेस पार्टी को कम खाना और गम खाना होगा। सबका सम्मान ही सफलता की कुंजी है। फिलहाल जनता भाजपा की तानाशाही से परेशान है लेकिन चौथा खंभा ने अपना जमीर बेच दिया है। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर अब एक्टिव नजर आ रही है और विपक्ष की भूमिका देश में अब दिखाई देनी लगी है।
>![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjgMbQvVHsWmzNUU3R8wuVex7zuHlIokyO45sIFgk3m0ZYFSJEZp0FQ8yLBqFBZjuM6eSiDCGhjo1oSzEpddQkVWmtS4afkJHXAGbNcn1yLw35Yv8wfw_zQ1WEJCBbuBrX9xOcdzjLdzP1Kxg8baJk4XuJ94jEfv1oF10Vw56Hzz2W2V9Z2y5Ptgokk/w640-h480/94057815.jpg)
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi4GhlOcAjHleH4NEf1CbDRQhnPvtrZ2z0c-SlTR57Qrj4jRQJtVG3A8PZpYpRDrWvhQxk_zG39jBKWaJj6kUHsRmm5KjpkuQTrH0l6Oqe2JGnNNgVsK5_oJcSQzaB6k5hbdWLXKSAnbtf4dCAJZzR_nwelkfJa8AwWQ0-ZYQacIVpER19WRhs4LIvR/w640-h336/67487-rpazymkxvh-1506453405.jpg)
भाजपा की नीतियां जनता और देश के हक में कहीं भी नहीं टिक रही हैं, इसमें दूर दृष्टि से विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को ही दिखानी पड़ेगी। जनता को घर.घर समझाना होगा, क्या सही और क्या गलत है? देश की लगभग 60 प्रतिशत जनता को कुछ समझ ही नहीं आ रहा। लोगों को समझाना अति आवश्यक है कि विपक्षी पार्टी देश में केवल कांग्रेस ही नजर आती है। भाजपा विरोधी क्षेत्रीय पार्टियों को सूझबूझ से साथ लाना अनिवार्य है। बूंद बूंद से तालाब भर जाता है ज्यादा पानी का बहाव बड़े.बड़े पेड़ों और कूड़ा कचरा को बहाकर ले जाता है, जो बाद मैं एक संदेश छोड़ जाता है। इसीलिए चुनाव में धन बल और बाहु बल दोनों का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। निजी स्वार्थ में वोटर दारु की बोतल चंद् रुपए सूट साड़ी मिठाई जाति धर्म आदि में अपना जमीर बेच रहा है। दुर्भाग्य है देश मैं सच्चाई और जायज हक की आवाज उठाने वाला देशद्रोही व अपराधी समझा जाता है, या बना दिया जाता है। गोदी मीडिया की बदौलत देश में जो चल रहा है, देश की एकता अखंडता को तोड़ने की कोशिश हो रही है। अगर गहराई से समझा जाए तो सबसे ज्यादा बर्बाद गैर मुस्लिम नजर आ रहा है। 4 मुस्लिमों लोगो पर कानूनी कार्रवाई कर गोदी मीडिया द्वारा प्रचार किया जाता है कि सबसे बडा अपराधी देश में मुस्लिम ही है। मगर इस सबसे गैर मुस्लिम क्या विकास के रास्ते पर तेजी आगे बढ रहा है बिल्कुल नही गैर मुस्लिम आज भी वहीं का वहीं पिछडता जा रहा है। नेशनल चैनल से लोगों का मोह भंग हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा भरोसा कर रहे। जागरुकता व मानवता की ज्योत जलाओ, सभी देशवासी मिलकर एक दूसरे को गले लगाओ। गलतियों का सुधार करो एक दूसरे से प्यार करो। नफरत ने पहाड़ों को नष्ट कर दिया। इंसान की कोई औकात नहीं प्यार मोहब्बत ने पत्थर को मोम बना दिया। करो विचार नफरत और द्वेष भावना ने किसका भला किया और किसका किया नुकसान आओ मिलकर सलाम करें, तिरंगा हम सभी भारतवासियों की शान, जय हिंद, जय भारत।
लेखकः चौधरी शौकत अली चेची किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं।