BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज व भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता कर्णवास के छात्र छात्राओं ने ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली

 



 तिलपता कर्णवास के छात्र छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली जो गांव के सभी मुख्य रास्तों से होकर गुजरी और पूरा गांव तिरंगामय हो गया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

 भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता कर्णवास भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता कर्णवास के छात्र छात्राओं ने ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली जो गांव के सभी मुख्य रास्तों से होकर गुजरी और पूरा गांव तिरंगामय हो गया। सभी छात्र.छात्राएं भारत माता की जय के नारे बोल रहे थे, देश के अमर शहीदों के गुणगान हो रहा था। इस बार आजादी की 75 वी जयंती मनाई जा रही है, देखने वाली  बात यह रही कि सभी बच्चे बड़े अनुशासन में थे और सबने कॉलेज में अपने कार्यक्रम दिखाएं। कार्यक्रम मेंं अतिथिगणों ने बच्चों को कई प्रकार सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के प्रति शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि के तौर जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। 



अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज प्रबंधक बलवीर सिंह आर्य, आर्य वैदिक बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अमरीश देवी, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंदरजीत सिंह, स्माल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बाबूराम भाटी ने जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि और अतिथिगणों ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रईसराम भाटी, जगदीश आधाना, दुष्यंत कुमार दुष्यंत, रामकुमार, जगदीश हवलदार, बालचंद नागर ,ओम भाटी,अमरजीत चौधरी,अजय भाटी आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।