BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एन के एस सेवा संस्थान ध्वजारोहण कार्यक्रम में डॉ बृजलता शर्मा की पुस्तक का विमोचन


विजन लाइव /ग्रेटर नोएडा 
एन के सेवा संस्थान द्वारा शिवपुरी मध्य प्रदेश के ख्यात साहित्यकार डॉ लखनलाल खरे के मुख्यातिथ्य में झंडावंदन किया गया। तत्पश्चात संस्थान की सचिव डॉ  शर्मा द्वारा संपादित कृति हिंदी के क्रांतिकारी कवि का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। स्वर्ण नगरी सेक्टर के अध्यक्ष राजेश भाटी, विजय कुमार शर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरव बंसल विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के पूर्व सहायक संपादन शांति कुमार स्याल ने कार्यक्रम की, अध्यक्षता की। संचालन कोमल तालान  एवं डॉ स्वाति चौधरी ने किया। डॉक्टर खरे ने विमोचित कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में  सैनिकों व विभिन्न वर्ग के साथ-साथ कलमकारों की भी भूमिका रही है। हमें इन कलमकारों को विस्मृत नहीं करना चाहिए। इस पुस्तक में ऐसे क्रांतिकारी कवियों के अनुछुए प्रसंगों को उद्घाटित किया गया है। इसका महत्व असंदिग्ध है यह पुस्तक जन जन के पास होना चाहिए, ताकि ऐसे रचनाकारों से वे अपनी नई पीढ़ी को अवगत करा सकें। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष उद्धव बोधन में डॉ शांति कुमार स्याल ने कहा ये आजादी बड़े संघर्षों के बाद हमने प्राप्त की है। इसे बनाए रखना हम सबका दायित्व है। संस्था के अध्यक्ष आर सी शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया और सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरण किए गए इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का तथा अन्य अन्नय लोगों का सहयोग प्रशंसनीय रहा। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।