BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 के समापन समारोह में पुलिस प्रशासन, नाटय मंडल कलाकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया

 

>

>

नाटक वीर अभिमन्यु के साथ दनकौर में चल रहे 99 वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 का समापन

 विराट कवि सम्मेलन द्रोण नाटय रंग मंच पर आज 30 अगस्त-2022 को रात्रि 9.00 बजे से होगा

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

दनकौर में चल रहे 99 वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 का द्रोण नाटय मंडल द्वारा मंचित कार्यक्रमों में नाटक वीर अभिमन्यु के साथ 29 अगस्त-2022 की रात्रि को समापन हो गया। आज रात्रि को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। कवि सम्मेलन के साथ ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 का पूर्ण रूप से समापन हो जाएगा। श्री द्रोण रंग मंच पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 के समापन समारोह में श्री द्रोण गौशाला समिति और श्री द्रोण नाटय मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन, नाटय मंडल कलाकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया। 

>

एसीपी बृजनंदन राय, दनकौर कोतवाल राधा रमण सिंह, चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह, एफएसओ ग्रेटर नोएडा जितेंद्र कुमार समेत पुलिस बल के सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए दनकौर कोतवाल राधा रमण सिंह ने कहा कि दनकौर का श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला परंपरा और ऐतिहासिक स्वरूप को समेट हुए हैं। उन्होंने श्री द्रोण नाटय मंडल द्वारा मंचित किए गए नाटकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां पूरे देश में ही पारसी थियेटर की कला एक तरह से खत्म सी होती जा रही है। दनकौर जैसे ऐतिहासिक कसबे में पारसी कला शैली केवल जीवित है बल्कि यहां पारसी कला अभिनय कला का बेजोड नमूना है। यह सब यहां के स्थानीय कला प्रेमी लोगों के द्वारा सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किए जाने का सार्थक प्रयास भी है। 

>
>

श्री द्रोण गौशाला समिति/श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 को प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने कहा कि कोरोनाकाल के 2 वर्षो के बाद इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है। सभी के यह सहयोग से यह मेला-2020 को सपंन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष-2023 में 100 वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2023 इसी प्रकार भव्य रूप से संपन्न होगा, ऐसी उम्मीद है। उधर श्री द्रोण नाटय मडल द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे नाटकों की श्रंखला में वीर अभिमन्यु नाटक मंचित किया। नाटक वीर अभिमन्यु में गुरू द्रोणाचार्य की भूमिका में जयप्रकाश गौड, श्री कृष्ण की भूमिका में नरेश कुमार प्रजापति और अर्जुन की भूमिका में शैलेंद्र गोविल ने दर्शकों का मनमोह लिया। 

>
>
>
>





वहीं दशर्को के मनोरंजन के लिए गीत संगीत के साथ चित्रहार प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर श्री द्रोणा गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल और रोहताश सिंघल, सुशील बाबा, पवन कुमार तायल, मनोज कुमार त्यागी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही द्रोण नाटय रंग मंच पर आज 30 अगस्त-2022 को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन के संयोजक संदीप जैन ने बताया कि आज दिनांक 30 अगस्त-2022 को द्रोण रंग मंच पर रात्रि 9.00 बजे से विराट कवि सम्मेलन होगा, जिसमें दूर दूर से कई मशहूर कवि आकर काव्य पाठ करेंगें।