BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिंदू युवा वाहिनी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस को विश्व पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया

 

>

सुबह 9.00 बजे हवन का आयोजन किया गया तत्पश्चात 51 पौधारोपण किए और भंडारे का आयोजन किया

>

 

विजन लाइव/दनकौर

हिंदू युवा वाहिनी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मदन प्रधान के नेतृत्व में दनकौर कसबे के भगवान परशूराम मंदिर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस को विश्व पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया। जिला संगठन महामंत्री नवीन पंडित ने बताया कि सुबह 9.00 बजे हवन का आयोजन किया गया तत्पश्चात 51 पौधारोपण किए और भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में हिंदू युवा वाहिनी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए हवन पूरे विधि विधान के साथ किया और सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई की पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अहवान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्तागण केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुंचाने के कार्य में अभी से जुट जाएं जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार बने और गौतमबुद्धनगर से भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय हो सकें। इस मौके पर शिवम गोयल, ललित कसाना, विशाल शर्मा, हर्ष नागर, महेश नाथ, अमित भाटी, मुकुल शर्मा, मुन्ना पंडित, हैप्पी शर्मा, संजय सैनी, मनीष योगी, रजनीश त्यागी, रोहित प्रभाकर, प्रिंस चौहान, पवन शर्मा, सौरभ, गोविंद, विकास, हरीश शर्मा, अमित नागर, ज्ञान प्रकाश गौड, जयप्रकाश गौड, शेखर पंडित जी, अनुज नागर, अर्चित पंडित, सोनू शर्मा, नरेंद्र ठाकुर  आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।