BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

छैनी हथोडे से भगवान की मूर्तियों पर न जाने कितने की वार किए

 

>

मन्नत पूरी नही हुई तो भगवान हो ही दुश्मन मान बैठा

 

>

विजन लाइव/ थाना बीटा.2

 भगवान से मन्नता मांगता रहता था, किंतु जब देर हुई और मन्नत पूरी नही हुई तो दुश्मन मान बैठा। इतना ही नही यह युवक फिर भगवान को निशाना बनाने के लिए मंदिर में ही पहुंच गया और छैनी हथोडे से भगवान की मूर्तियों पर न जाने कितने की वार किए। सुबह जब मंदिर पर रोज की तरह लोगे पहुंचे तो मूंर्तियां खंडित और टूटी हुई अवस्था में दिखाई दी। पुलिस को सूचना मिली तो एक बारगी तो पुलिस भी अजीब पेशोपेश में पड गई कि कहीं मंदिर में किया गया यह दुसाहस किसी शर्राती तत्व अथवा फिजा बिगडने के मकसद से तो नही किया गया है? आखिर पुलिस ने भगवान को दुश्मन मान लेने वाले इस युवक को दबोच ही लिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा शहर के थाना बीटा-2 क्षेत्र की हैं। मन्नत पूरी न होने के चलते भगवान से नाराज एक युवक ने मंदिर में लगी देवी.देवताओं की मूर्तियों को छेनी.हथौड़े से खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का रहने वाला है। गौरतलब है कि आरोपी अपने परिवार के लोगों के बीमार होने पर पूजा.पाठ कर भगवान से उनके ठीक होने की मन्नत मांग रहा था, लेकिन जब उन्हें आराम नहीं हुआ तो उसने गुस्से में आकर एक मंदिर में लगी देवी.देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया। आरोपी की पहचान विनोद उर्फ भूरा निवासी सी.153 सेक्टर.37 थाना बीटा.2 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। विनोद मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का रहने वाला है।  पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा.2 पुलिस द्वारा एक धार्मिक स्थल पर देवी.देवताओं की मूर्तियां खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त छेनी.हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे सेक्टर 36/.37 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।