BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

एनपीसीएल में हुई किसान एकता संघ की वार्ता

 

>

>
>

>

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन सिंह प्रधान के नेतृत्व में एनपीसीएल के जीएम सुबोध त्यागी सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इस दौरान किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने बताया कि 17 मई को एनपीसीएल पर किसान एकता संघ के बैनर तले बिजली की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ, जिसमें किसानों के पास भेजे जा रहे अनाप.शनाप बिल, चोरी के मुकदमे, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती, नई कनेक्शन व एनपीसीएल की तानाशाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान आठ 8 मांगे रखी, इन बिंदुओं को लिखित में देकर सभी का निस्तारण करने का आश्वासन एनपीसीएल में हुई किसान एकता संघ की वार्ता के दौरान दिया गया है। इस मौके पर कृष्ण बैंसला, अरविंद सेक्रेटरी, वनीष प्रधान, अखिलेश प्रधान, सतीश कनारसी, पवन पतलाखेड़ा, अजीत नागर,  मनीष भाटी, राकेश चौधरी, उम्मेद एडवोकेट, सुमित चपरगढ़, दुर्गेश शर्मा, आजाद भाटी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }