BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची किसान एकता संघ में शामिल

चौधरी शौकत अली  के इस कदम से भारतीय किसान यूनियन (बलराज) मे अफरा तफरी का माहौल 
चौधरी शौकत अली चेची को किसान एकता संघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जब कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव तथा पवन भाटी एडवोकेट पतलाखेडा को जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किया:रमेश कसाना

मौहम्मद इल्यास - "दनकौरी" /ग्रेटर नोएडा  
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची किसान एकता संघ में शामिल हो गए हैं। चौधरी शौकत अली  के भारतीय किसान यूनियन (बलराज) को छोड़कर किसान एकता संघ में शामिल हो जाने से भारतीय किसान यूनियन (बलराज) को तगड़ा झटका लगा है। चौधरी शौकत अली चेची के साथ कई अन्य कार्यकर्ता भी किसान एकता संघ में शामिल हुए हैं। चौधरी शौकत अली  के इस कदम से भारतीय किसान यूनियन (बलराज) एक तरह से अफरा तफरी का माहौल गरमाया हुआ है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही भारतीय किसान ( यूनियन) बलराज से बड़ी संख्या में कुछ और कार्यकर्ता टूट कर किसान एकता संघ में शामिल हो सकते हैं। किसान एकता संघ की बैठक परी चौक स्थित बशीर अली चेची मार्केट में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई  बैठक में एनपीसीएल कार्यालय पर 17 मई को होने वाले धरने प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें लोगों को अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में  पहुंचने का आह्वान किया गया।  किसान एकता संघ के राष्ट्रीय  मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि बैठक में  सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें चौधरी शौकत अली चेची को किसान एकता संघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जब कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव तथा पवन भाटी एडवोकेट पतलाखेडा को जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान हित व संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं है। इस मौके सोरन प्रधान,श्री कृष्ण बैसला,वनीश प्रधान, रमेश कसाना,पप्पू प्रधान,सतीश कनारसी,अरविंद सैकेटरी,मनीष बीडीसी,राकेश चौधरी,उमेद एडवोकेट,सुमित चपरगढ,सहदेव चोटी वाला,  पप्पे नागर, रवि नागर,उमर प्रधान,मनीष भाटी, कपिल भाटी,डॉ जाफर खान,अमित नागर सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।