BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

तिलपता आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर के प्रथम आगमन पर फूल माला, ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया

 

>

>

 

2017 से पहले उत्तर प्रदेश मैं बिजली 8-10 घंटे आती थी और आज शहरी क्षेत्रों में चौबीस घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे बिजली देने का काम हमारी सरकार कर रही है- डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर

विजन लाइव/गौतमबुधनगर

गौतमबुद्धनगर में प्रदेश ऊर्जा राज्यमंत्री  डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत लालकुआं, बादलपुर, धूम मानिकपुर,  दादरी नगर पालिका, तिलपता आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज पर एक सभा का आयोजन में स्वागत समारोह के रूप में किया गया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में जिला इकाई मंडल इकाई के द्वारा भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

>
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर श्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है मैं प्रदेश के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव में विजयी दिलाने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ और  देश की जनता जनार्दन का भी आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के काम चल रहे हैं जो हमने वादे जनता से किये थे उन्हें हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश मैं बिजली 8-10 घंटे आती थी और आज शहरी क्षेत्रों में चौबीस घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे बिजली देने का काम हमारी सरकार कर रही है। गुंडे बदमाश माफ़ियाओं का राज समाप्त हुआ है,प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित हुआ है जिसके कारण आज पर देश में विदेशी निवेश हो रहा है। इस अवसर पर उनके साथ दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, MLC विधायक श्री चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, पिछड़ा आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, सुखबीर सिंह आर्य, बलबीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य आदि कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान कार्यक्रमों में भाग लिया।