BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा शहर में उडाई जा रही है, एनजीटी के नियमों की धज्जियां

 

>

जगह जगह कूडा जलाया जा रहा है, साफ सफाई ही हालत बदतर होती जा रही हैं। फ़ेडरेशन आफ आर.डब्लू.एज. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा

 


तमाम समस्याओं का निस्तारण 10 दिन के अंदर नही किया गया तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगाः फ़ेडरेशन ऑफ आर.डब्लू.एज.

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा शहर में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उडाई जा रही है। जगह जगह कूडा जलाया जा रहा है, साफ सफाई ही हालत बदतर होती जा रही हैं। फ़ेडरेशन ऑफ आर.डब्लू.एज. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है और मांग की है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं का धरातल पर समाधान कराया जाए। ऐसा न होने पर 10 दिन बाद फ़ेडरेशन आफ आर.डब्लू.एज. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। फ़ेडरेशन ऑफ आर.डब्लू.एज. के कोषाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी. ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में.एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हाईप्रोफ़ाइल शहर होने के बावज़ूद भी ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरो में ज़्यादातर सफ़ाई के कुडे को इकट्ठा करके उठाने की बजाय आग लगाई जा रही है। इसका सीधा असर इंसानो की ज़िन्दगी पर हो रहा है। इससे शहर तो प्रदूषित हो ही रहा है वहीं कई तरह की बीमारियां भी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कूडा जलाने की ताजा घटना सेक्टर गामा-.1 के पार्क के पास की है। सुबह लगभग 8.30 बजे कूडे के ढेर में आग जलती हुई दिखाई दी है। फ़ेडरेशन ऑफ आर.डब्लू.एज.के लोग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वाट्सप पर रोज़ समस्या बता रहे हैं, मगर समस्याओं का कोई भी समाधान नही हो पा रहा है। इस तरह की घटना से शहरवासियों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति गहरा रोष है। फ़ेडरेशन ऑफ आर.डब्लू.एज. ने पत्र में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि कूडा जलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए साफ सफाई आदि तमाम समस्याओं का निस्तारण 10 दिन के अंदर नही किया गया तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।