BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती


विजन लाइव / ग्रेटर नोएडा 
प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई द्वारा  सूरजपुर स्थित पार्टी जिला  कार्यालय पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं एक  विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवादी नेता थे। उनको अपने स्पृष्टवादी विचारों के लिए जाना जाता है। डॉ लोहिया के विचार आज कहीं अधिक सार्थक है और कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन सादगी से परिपूर्ण एवं देश की सेवा में समर्पित रहा उन्होंने देश में गरीब अमीर के बीच बढ़ती खाई को पटाने के लिए संघर्ष  किया और  उनकी समाजवादी विचारधारा ने देश का एकीकरण करने का काम किया। प्रत्येक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को डॉ राम मनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद करते हुए कहा कि भारत की आजादी में इन महान क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने भारत की आजादी के लिए मरते दम तक संघर्ष किया और युवावस्था में ही मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, वीर सिंह यादव, रोहित सिंह बैसोया जिला प्रवक्ता, अतुल शर्मा, विकास तोगड, कृष्णा चौहान, रविन्द्र प्रधान, दीपक शर्मा, अक्षय चौधरी, लोकेश चौधरी, कुलदीप भाटी, विक्रान्त चौधरी, दीपक नागर, शौकत अली चेची, अनूप तिवारी,  वकील सिद्दीकी, हरवीर प्रधान, नवनीत शर्मा, मोहित नागर, विशेष मुखिया, सोनू तंवर, अमित रघुवंशी, राहुल आर्यन, संजीव नागर, विजय गुर्जर, प्रशान्त भाटी, विपिन कसाना, नीतीश भाटी, जुगती सिंह, गर्वित तलवार, शादाब शाहबेरी, नफीस अहमद, संजय भाटी आदि मौजूद रहे।