BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन की सहयोगी पार्टियों की संयुक्त बैठक आयोजित


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन की सहयोगी पार्टियों की सयुंक्त बैठक समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में रालोद, प्रसपा, सुभासपा सहित अन्य दलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस मौके प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ो का शोषण हो रहा है। संविधान में दिए गए अधिकारों को ताक पर रखते हुए भाजपा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। यह गठबंधन भाजपा की तानाशाही और अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ है। आगामी विधानसभा में सभी सहयोगी पार्टियों के कार्यकर्ता एकजुट होकर  गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि आज देश और प्रदेश का शिक्षित नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। लेकिन सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए निजीकरण को बढ़ावा दे कर रोजगार खत्म करने पर लगी हुई है उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। वह तो केवल राजनैतिक हितों को साधने के लिए समाज को संप्रदाय और जाति में तोड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बड़े-बड़े लोक लुभावने वायदे कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की आड़ ले रही है।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष फकीर चन्द नागर, प्रसपा के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, सुभासपा के जिला अध्यक्ष दीपक यादव, राजकुमार भाटी, सुनील भाटी देवटा, इंद्रवीर भाटी, जगबीर नम्बरदार, उपदेश नागर, अवनीश भाटी, श्याम सिंह भाटी, जिला प्रवक्ता रोहित सिंह बैसोया,औरंगजेब अली, सुरेन्द्र नागर, गर्विता पुनिया, विकास भनौता, नीरज भाटी, योगेश चौधरी, विपिन भाटी, विपिन नागर, रवि यादव, सतवीर गुर्जर, विनोद राठी, जनार्धन भाटी, सतपाल फौजी, राजू नम्बरदार, सतेंद्र नागर, बब्ली चौधरी, सुंदर यादव, सुशील नागर, निसान खान, चंदन यादव, बिजेंद्र यादव, मनवीर भाटी, राजेश रोही, जगत खारी, देवेंद्र भाटी, दीपक नागर, विजय गुर्जर लोकेश जम्मेदा, अमन नागर, अजय चौधरी, महंदी हसन, सोनू चौधरी, दयाराम शास्त्री, रविन्द्र प्रधान, सुमित नागर, सुशील भाटी, अजीत भाटी, जुगति भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, प्रशांत भाटी, विक्रांत तोगड़, सतेंद्र खारी, वकील सिद्दीकी, अक्षय पँडित, विशेष मुखिया, हिमांशु, सर्वेश, हरीश छोकर, नीतीश भाटी मोहित नागर, डॉक्टर इरफ़ान, प्रेमपाल रावल, सुमित राणा, सत्यवीर गहलोत, रविन्द्र गुर्जर, युनुष मेहंदी, नवीन चौधरी, महेश बरहेला, नवनीत शर्मा, अशोक भाटी, भारत यादव, पुष्पेंद्र यादव, नफीस, आदि मौजूद रहे।