BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

युवाओं के परिश्रम से भारत आज आगे बढ़ रहा है युवाओं को और परिश्रम करके भारत को आगे ले जाने के लिए चिंतन करना चाहिए- स्वतंत्र देव सिंह

 


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद गौतमबुद्ध नगर एवं नोएडा महानगर का  ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में संयुक्त  युवा उत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद गौतमबुद्ध नगर एवं नोएडा महानगर का  ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में संयुक्त  युवा उत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी/ नोएडा विधायक पंकज सिंह ने युवाओं को संबोधित किया।  सम्मेलन का संचालन युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष वरूण गोयल ने किया।    युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि युवाओं के परिश्रम से भारत आज आगे बढ़ रहा है युवाओं को और परिश्रम करके भारत को आगे ले जाने के लिए चिंतन करना चाहिए।    युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए चाहे राजनीति का हो खेल का हो या फिर ज्ञान और विज्ञान का हो, युवा देश की रीड है।   यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ते युवाओं को हर मोर्चे पर शाबासी देने का कार्य किया है, चाहे क्रिकेट का हो, चाहे ओलंपिक गेम्स का हो और चाहे वह उद्योगपति व्यापारी हो, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम हमारी योगी सरकार कर रही है।    आज देश के युवाओं की बदौलत मज़बूत हाथों में है, आज देश विदेश में भारत आर्थिक एवं सैन्य रूप से मज़बूत हुआ है।    युवाओं के बोट से आज अखंड भारत बनने का सपना धारा 370 35 एक को हटाकर अखंड भारत बनाने का कार्य और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का कार्य भाजपा सरकारो मैं हो रहा है।  युवा उत्थान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष/ नोएडा विधायक पंकज सिंह ने  युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि  युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अच्छे विचारों के साथ अच्छी साफ़ सुथरी राजनीति करें।   अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट ने कहा कि  युवा आगे निकलकर आए, देश को आगे ले जाने के लिए  सकारात्मक मन बनाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ें व्यायाम करें तो देश का नाम आगे उठाने के लिए खेल से लेकर  मोर्चा पर आगे बढ़ें।   इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी, विधायक दादरी तेजपाल नागर,  युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, कर्मवीर आर्य, अजेंद्र नागर, सतेंद्र अवाना, अन्नू पंडित, अशोक रावल, पंकज कसाना, अंश नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हज़ारों युवा युवा उत्थान सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।