BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी विधानसभा में पंचायतराज विधान सभा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय अंसल हाउसिंग सोसायटी साइट सी में आयोजित

 


25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की जनता के लिए एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा- डॉक्टर महेश शर्मा

 



विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के दादरी विधानसभा में पंचायतराज विधान सभा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय अंसल हाउसिंग सोसायटी साइट सी में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में प्रधान, BDC सदस्य, जिला पंचायत सदस्य को बुलाया गया और उन को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा एवं मुख्य वक्ता शिक्षक MLC विधायक श्री चंद शर्मा रहे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की, कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी रहे।   कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज ने किया।  पंचायतराज विधानसभा सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान व BDC सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।  भारत की 70 पर्सेंट आबादी गांवों में बसती है गाँव का विकास हो उसके लिए प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधान निधि को बढ़ाया है, ताकि गांवों का समुचित विकास हो सके।  गाँव का विकास होगा तो हमारे भारत का विकास होगा।  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, जिससे प्रदेश की जनता ख़ुश है। उन्होंने कहा कि अभी 25 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की जनता के लिए एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास किया है, जिससे क्षेत्र में लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा। दादरी विधानसभा पंचायत राज सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता  श्री चंद शर्मा  ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज देश आगे बढ़ रहा है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में अखंड भारत बनाने के लिए कश्मीर से धारा 370, 35 ए को हटाकर अखंड भारत बनाने का काम किया।  राम मंदिर का निर्माण भव्य रूप से चल रहा है।  देश की जनता के लिए सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जन जन तक लाभ देने का काम हमारी सरकारें कर रही है।  गाँव के समुचित विकास के लिए ग्राम प्रधानों की निधि बढ़ाने का कार्य, गाँव के प्रत्येक घर तक चाहे टॉयलेट का निर्माण हो, हर घर तक गैस कनेक्शन, बिजली कनैक्शन देने के साथ साथ नाली, सड़क, खड़ंजा, उचित पाने की व्यवस्था करने का काम हमारी सरकारें कर रही है।  हम सभी ग्राम प्रधानों, BDC सदस्य को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक लाभ मिल सके उनके लिए आगे बढ़कर कार्य करने का काम करें।  पंचायत राज विधान सभा सम्मेलन मैं मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी, विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा, जिला पंचायत सदस्य कार्यक्रम संयोजक देवा भाटी, दादरी ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, पवन नागर एवं दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पं कर्मवीर आर्य, अभिषेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ओमपाल प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, बलराज भाटी, रिंकू भाटी, पंकज कसाना आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों ग्राम प्रधान एवं BDC सदस्य, पंचायतराज विधानसभा सम्मेलन में मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।