BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याण नीतियों का समर्थन कियाः चौधरी तेजा गुर्जर

 


गौतमबद्धनगर एवं नोएडा महानगर किसान संयुक्त कार्यसमिति, किसान मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम किसान चौपाल का समापन

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा आई¬.एम.टी. कॉलेज में गौतमबद्धनगर एवं नोएडा महानगर  किसान संयुक्त कार्यसमिति में किसान मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, उत्तर प्रदेश महामंत्री सतेंदर तोगाना, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर ने ग्राम किसान चौपाल का समापन कराया। इस मौके पर किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उनका बनावटी चेहरा सबके सामने जल्द आएगा।  वर्ष- 2022 में भाजपा दूसरी बार सरकार बना रही है। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर ने कहा कि ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से  उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याण नीतियों का समर्थन किया है। ग्राम किसान चौपाल में किसानों ने साफ किया है कि बिजली व सस्ते उपकरण, अच्छे बीज, खाद, फसल बीमा योजना व अनेकों जन कल्याणकारी योजना भाजपा सरकार ने दी हैं। हमारा विकास भाजपा सरकार में हुआ है और हम भाजपा के साथ हैं। इस मौके पर अमित त्यागी, यतेंद्र नागर, हरेंद्र नागर, इंदर नागर, सुशील शर्मा, शिव ओम शर्मा, वरुण मालिका, देवेंद्र बैसला, गौरव तोमर, रामकुमार नागर, गौतमबद्धनगर अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह व नोएडा महानगर अध्यक्ष ओमवीर सिंह, महामंत्री अमित भाटी, विमल पुंडीर आदि समस्त गौतमबद्धनगर एवं नोएडा महानगर की कार्यकारणी, सभी मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।