BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अहोई माता अष्टमी की पूजा कर संतान की लंबी उम्र की कामनाएं महिलाआेंं द्वारा की गई

 





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है, इसी क्रम में अहोई माता अष्टमी की पूजा कर संतान की लंबी उम्र की कामनाएं महिलाआेंं द्वारा की गई। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू के जे ब्लाक में मिनाक्षी नागर के आवास पर महिलाओं द्वारा अहोई माता अष्टमी की पूजा की गई। मिनाक्षी नागर ने बताया कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख.समृद्धि और सुखी जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत और प्रार्थना करती हैं। इसके अलावा निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना के साथ व्रत करती हैं। ऐसी मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत रखने से संतान से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन महिलाएं पूरे विधि.विधान के साथ अहोई माता की पूजा.अर्चना कर संतान के सुख की प्रार्थना करती हैं और तारों के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।