BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

विजन लाइव/ दादरी
दादरी कठहेरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया कि अष्ठमी के दिन स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किये गए। मंच का संचालन तुलसी भाटी ने किया, स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम विधिवत तरीके से प्रारंभ किया। छोटे छोटे बच्चे बाल हनुमान के रूप में स्कूल पहुँचे। व्यास हाउस के बच्चों ने सूंदर सुंदर झाकिया निकाली। बाल रूप हनुमान जी की वानर सेना ने सूंदर डांस प्रस्तुत किया। छोटी छोटी बच्चियो ने डांडिया डांस प्रस्तुत किया। लक्ष्य गर्ग ने रावण का किरदार निभाया व उनके द्वारा कहे गए वाक्यो को दोहराया। राम सीता व लक्ष्मण जी का पूजन हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने नों देवियो के रूप में स्कूल की छात्राओं की पूजा की व प्रसाद का भोग लगाया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने बताया कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। रावण दहन के साथ ही हम सभी बुराइयों के अंत कर देते है। इंसान कोई बुरा नही होता उसके कर्म ही उसे अच्छा या बुरा बनाते है। इसलिए हमे अच्छे कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे सभी को आने वाले नवमी व दशहरा पर्व की बधाई दी। इस दौरान शोभा भगत, कार्तिक शर्मा, चंचल चंदेल, कोमल, रीता, अमिता, आशिफ, आशीष, अनमोल,  नीतू, असमा सैफी, साक्षी भाटी, नूतन वर्मा अध्यापक, अध्यापिकाएं, बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।