BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जनता इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी: चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट

राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने ग्रेटर नोएडा में नुक्कड़ सभा कर अपील की है कि ग्रेटर नोएडा से अधिक से अधिक महिलाएं 29 अक्टूबर को जेवर में पहुंचे और राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाएं
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
जेवर में 29 तारीख को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल गौतमबुद्धनगर महिला इकाई दिन रात एक किए हुए हैं। राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने ग्रेटर नोएडा में नुक्कड़ सभा कर अपील की है कि ग्रेटर नोएडा से अधिक से अधिक महिलाएं 29 अक्टूबर को जेवर में पहुंचे और राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र  की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसान हितों पर कुठाराघात कर रही हैं । यही कारण है कि अन्नदाता किसान पिछले करीब 1 वर्ष से सड़क पर बैठा हुआ इंसाफ की बात जोह रहा है। उन्होंने कहा कि इन भाजपा सरकारों में महिलाओं के हित में कतई सुरक्षित नहीं है, हाथरस कांड समेत कई घटनाएं इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं इसलिए महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जनता इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।