BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर गौतमबुद्धनगर भाजपा ने स्वछता अभियान चलाया

 


 

आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष महत्व रहा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दे भारत को मज़बूत बनाने का काम कियाः विजय भाटी

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

2 अक्टूबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर मंडल, कासना मंडल, जारचा और बादलपुर मंडल, बिसरक मंडल, दादरी देहात मंडल, दादरी नगर, दनकौर मंडल, ग्रेटर नोएडा मंडलों के 930 बूथों पर जाकर बूथ चलो अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वछता अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धि के पत्र एवं पुस्तक वितरण के कार्यक्रम किए।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष महत्व रहा है। आज़ादी की लड़ाई में लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया, तब जाकर के हम सबको ये आज़ादी को प्राप्त हुई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत को मज़बूत बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा की देश की सुरक्षा देश के सैनिकों का ही फ़र्ज़ नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का देश की सुरक्षा करने का फ़र्ज़ है। इस महान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को कोटि कोटि नमन करते हैं। आज हमारे देश की सरकार उनके चलाए हुए मार्ग पर  चलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग,धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, सेवानदं शर्मा, बबली नागर, देवा भाटी,  जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य और पंकज रावल, पवन त्यागी, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकु भाटी, अमित शर्मा, राहुल पंडित, पवन रावल, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, संजय भाटी, विचित्र तोमर, रजनी तोमर, सुनील सौनिक, राजेश ठेकेदार, विकास चौधरी, राज नागर, जितेंद्र भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह साफ़ सफ़ाई के कार्य करके स्वच्छता अभियान चलाया।