BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजयुमों ने गौतमबुद्धनगर में दम दिखाया

 


भाजपा का 350 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य है, योगी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा हैः विजय भाटी

 


मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में इस बार भाजयुमो यानी भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तगडा दम दिखाया है। अन्नु पंडित के बाद राज नागर इस बार गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। राज नागर के गौतमबुद्धनगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर और कार्यकर्ताओं ने सडकों पर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। भाजयुमो के इस रोड शो को देख कर एक बारगी तो लोगों की आंखे ठिठक ही गई कि कोरोना गाइडलाइन के चलते हुए यह सडकों पर कैसा शक्ति प्रदर्शन है? गौतमबुद्धनगर में वैसे कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए धारा-144 को 30 सितंबर-2021 तक बढा दिया गया है। दनकौर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि दनकौर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल के तत्वाधान में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज नागर के द्वारा दनकौर कसबे में रोड शो निकाला गया, जिसमें युवा मोर्चा पूर्व जिला मंत्री अखिलेश नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा लाए तीन कृषि कानून किसानों के हित में है, किंतु संगठनों द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है, इस बात को मूल किसान सिरे से खारिज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी का 350 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य है, योगी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा है। सरकार के द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे जनता को शुद्ध लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, मंडल महामंत्री अमित नागर, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा और सुमित नागर, हरिदत्त शर्मा, नरेंद्र नागर, शिवा नागर, सुखपाल सिंह, ठाकुर राजवीर सिंह, संजय शर्मा, अंकित, मनीष शर्मा, हरपाल सिंह, अतुल मित्तल, संदीप जैन, रवि मित्तल, मनदीप, रोहतास भाटी, डा0 राजकुमार समेत दर्जनों की संख्या ं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नव नियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर का ज़ेवर विधानसभा में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत किया गया। गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने रबुपूरा  में कहा कि अब आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अन्य चुनावों की तरह भारी बहुमत के साथ जीत करके अपनी सरकार बनाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए जनता के कार्यों को कराने में जुट जाएं और आगामी पार्टी संगठन के कार्यक्रमों मे लग जाए, साथ ही सरकार की रीति नीति और उपलब्धियों के विषय में जाकर जनता को बताने का कार्य करें। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में विकास कार्य तेज़ हुए हैं।  भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सब के विश्वास पर कार्य कर रही है, पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।