विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
हिंदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मदन प्रधान के नेतृत्व में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत कर आए गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुभाष एल वाई का हिंदू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित के द्वारा भगवान कृष्ण और भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया ।मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने बताया जिला गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के द्वारा पैरा ओलंपिक में रजत पदक जीतने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। जिससे युवाओं में जोश भरा है। और भविष्य में है जिलाधिकारी से हम उम्मीद करते हैं कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाएं जिलाधिकारी ने कहा कि यह पदक मेरा नहीं पूरे देश का है। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल,मंडल महामंत्री विकास शर्मा ,मंडल उपाध्यक्षविशाल शर्मा, मंडल मंत्री महेश नाथ,रबूपुरा मंडल संयोजक गौरव शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष हर्ष नागर आदि मौजूद रहे।