गिलोए और तुलसी की चाय और काढा बनाकर पीने से सिर दर्द, जुकाम आदि से मिल जाता है, छुटकाराः नवीन शर्मा
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल में प्रदेश महामंत्री ई.पी के मल्ल के आदेश पर हर घर तुलसी कार्यक्रम का आयोजन दनकौर कसबे में किया जा रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल नवीन शर्मा ने बताया कि हर घर तुलसी कार्यक्रम के छठवें दिन भी चंद्रकांता गली,नई बस्ती,धनौरी रोड और छुटे परिवारों तक किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सात दिन से लगातार हर घर डोर टू डोर चल रहा है। हर घर तुलसी होना अनिवार्य है, तुलसी का सनातन संस्कृति में बडा महत्व है और इसके साथ ही इसे औषधियों का राजा भी माना जाता है। गिलोए और तुलसी की चाय और काढा बनाकर पीने से सिर दर्द, जुकाम आदि से छुटकारा मिल जाता हैं। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा,मंडल महामंत्री विकास शर्मा,मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल सहसंयोजक देव कुमार,मंडल उपाध्यक्ष हर्ष नागर, मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना,गंगाराम शर्मा,श्याम आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।