BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पैरा ओलंपिक- 2021 टोक्यो जापान में रजत पदक जीतने पर खिलाड़ी प्रवीण कुमार का परी चौक पर स्वागत किया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

पैरा ओलंपिक- 2021 टोक्यो जापान में क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी प्रवीण कुमार द्वारा ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर जनपद गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश भारत का सम्मान बढ़ाने पर आज दिनांक 10 सितंबर 2021 को ग्रेटर नोएडा के पारी चौक पर शहरवासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दिल्ली से अपने घर गोविंदगढ़ जाते समय ग्रेटर नोएडा में एक्टिव सिटीजन टीम, रोटरी क्लब, महिला शक्ति सामाजिक समिति एवं व्यापार मंडल द्वारा फूल मालाओं, ढोल नगाड़ो की थाप के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के युवा इस जीत से प्रेरणा लेकर स्वयं भी इतिहास रचने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि इस जीत से सभी के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर खेल प्रेमी चाचा हिन्दुस्तानी, हरेंद्र भाटी,मनोज गर्ग, विनोद कसाना, अमित राठी, के.के. शर्मा, साधना सिन्हा, अंजू पुंडीर, सौरभ बंसल, ओमरायजादा, आलोक सिंह, आशीष शर्मा आदि ने पगड़ी पहनकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया।