BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर में भाजपा के 148 शक्ति केंद्रों पर उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए गए

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में भाजपा के 148 शक्ति केंद्रों पर उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सूरजपुर मंडल, ग्रेटर नोएडा मंडल, जारचा मंडल, बिसरख मंडल,दादरी और दादरी देहात मंडल, दनकौर मंडल, रबुपुरा मंडल, ज़ेवर नगर मंडल और जेवर देहात मंडल, कासना मंडलों पर चौपालें आयोजित की गईं। इस मौके पर सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के विषय में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जानकारी देने का काम किया। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि साढ़े 4 वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक कार्य रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भय मुक्त प्रदेश बनाकर विदेशी निवेश लाने का काम किया है ,जिससे आज प्रत्येक ज़िले में विकास कार्य और उद्योग स्थापित हो रहे हैं। साथ ही कोरोना की लड़ाई में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक जनपद में जाकर  जनता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उचित क़दम उठाने का कार्य किया है, जिससे कोरोनावायरस से जनता की जान बच सकी है।  मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, सेवानंद शर्मा, 0 कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, सौमेस गुप्ता, विचित्र तोमर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता चौपालों के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।