BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मोदी जी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे को दादरी में लगाया जा रहा है, पलीता

 





साफ़ सफ़ाई सुविधा नहीं सुधरी तो दादरी नगरपालिका का घेराव किया जाएगाः मनीष भाटी बी.डी.सी

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

मोदी जी के  स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे को नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। यह बात किसान एकता संघ  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी. ने एक बयान में कही है। किसान एकता संघ  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी. ने बताया कि दादरी शहर की इन तस्वीरों से साफ़ ज़ाहिर हो रहा है कि कथनी और करनी में बहुत फ़र्क़ है। देश के सबसे लम्बे रोड जीटी रोड, मिहिर भोज शिक्षण संस्थाओ के सामने गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। यहां हज़ारों किमी लोग रोज़ सफ़र करते है, परंतु सब किसी अधिकारी को दिखाई नहीं दी। परन्तु देखने वाला कोई नहीं है क्यों? अब तक ठेकेदार पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया गया? कोरोंना महामारी में वेसे ही लोग बहुत बीमार हुए है और अब गन्दगी के अंबार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका करोड़ों रुपया ख़र्च करती है सिर्फ़ काग़ज़ों में ही यह सब कुछ हां रहा है? काफ़ी दिनो से यहां गन्दगी फ़ेली हुई है, चारो तरफ़ दादरी शहर वालों को सफ़ाई कराई जाए, धरातल पर बेवक़ूफ़ बनाना बंद करो। आम आदमियों का की स्वस्थ सेवाओं का ध्यान रखा जाए । उन्होंने कहा कि अगर एक हफ़्ते में साफ़ सफ़ाई सुविधा नहीं सुधरी तो दादरी नगरपालिका का घेराव किया जाएगा