BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा और नोएडा महानगर भाजपा के संयुक्त जिला प्रशिक्षण वर्ग यानी ई.चिंतन की वर्चुअल बैठक संपन्न

 


 उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया का राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर उद्बोधन हुआ

 




विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर

 गौतमबुद्धनगर भाजपा और नोएडा महानगर भाजपा के संयुक्त जिला प्रशिक्षण वर्ग यानी ई.चिंतन की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया का राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारा राष्ट्रीय संकल्प विषय पर उद्बोधन हुआ। परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने बड़े विस्तार से भाजपा शासन के विकास एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता के विषय में बताया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय भाटी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज,धर्मेन्द्र कोरी, सेवानंद शर्मा, 0 कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, पवन त्यागी, पवन रावल एवं समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।