BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बुलंदशहर नगर प्रभारी बने..गौरव सिंघल

 



विजन लाइव/ बुलंदशहर 

 व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों की एक बैठक नगर महामंत्री संजय गोयल के आवास पर हुई और जिसमें सर्वसम्मति से गौरव सिंघल को नगर प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित नगर प्रभारी को फूल माला पहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर प्रभारी गौरव सिंघल ने भी संगठन के प्रति आस्था दिखाते हुए समर्पण होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का वचन दिया व संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की बात कही। वहीं नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। नगर महामंत्री संजय गोयल ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम ऐसा नाम है जिससे जुड़ा हुआ हर व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि इस संगठन में व्यापारी का न शोषण, न चंदा और न ही किसी अन्य प्रकार की उगाही होती है। बैठक में नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर महामंत्री संजय गोयल, नगर सलाहकार विक्रांत राज सिरोही, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,नगर संगठन मंत्री पप्पू सैनी, नगर उपाध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी,नगर मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल, नगर कानूनी सलाहकार शैलेंद्र कुमार आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।