BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मौसम: बारिश से मुंबई सराबोर, जानें यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की दस्तक, जानें अन्य राज्यों का हाल

विजन लाइव/ नई दिल्ली 
मुंबई में मॉनसून की झमाझम बारिश के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर मॉनसून झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने अब अरब सागर के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है। यह कोंकण से लेकर मुंबई और महाराष्ट्र के भीतरी हिस्सों में पहुंच चुका है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के ज्यादातर हिस्सों को मानसून कवर कर चुका है।

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मॉनसून गुजरात एवं दक्षिणी राज्यों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दस्तक देगा। इसके अलावा ओडिसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में भी अब मॉनसून का अगला पड़ाव है। मानसून अभी तय रफ्तार से एक-दो दिन पहले चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने ने बताया कि प्रदेश में मॉनसून से पहले की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश महाराजगंज के निचलौल में दर्ज की गई। इसके अलावा महाराजगंज मुख्यालय पर सात, महाराजगंज के त्रिमोहिनीघाट पर पांच, प्रतापगढ़ के पट्टी, गोण्डा, सलेमपुर में दो-दो सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 10 से 12 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। इस दरम्यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले सात प्रदेश में जून से सितम्बर के बीच 77.2 प्रतिश बारिश हुई थी। 829.9 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले 640.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।