BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्धनगर की मासिक मीटिंग धरना स्थल गाजीपुर बॉर्डर पर संपन्न

 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

भारतीय किसान यूनियन जनपद गौतमबुद्धनगर की मासिक मीटिंग धरना स्थल गाजीपुर बॉर्डर पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता पीतम नागर व संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने किया। जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने बताया कि इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुनःजनपद गौतमबुद्धनगर की मीटिंग 27 जून 2021 को 12.00 बजे धरना स्थल गाजीपुर बॉर्डर पर होगी, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है, किसी का कोई बहाना नहीं चलेगा। आज मीटिंग में एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिलाध्यक्ष अनित कसाना, नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी तहसील अध्यक्ष फिरेराम तौंगड़, सदर तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा, अशोक भाटी, सिंहराज नेताजी,  सरजीत नागर, रोबिन नागर, रविंद्र भगत जी, इद्रीस खान, अनिल हरौला, संजू चौधरी , धर्मेंद्र चपराना, ईश्वर सिंह, अंकुर शर्मा, सोनू बैंसला, रफीक, मलखान, विजेंद्र सिंह, राजेश नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।