BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस नीत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 21 महीने का आपातकाल लगाकर न्यायपालिका और लोकतंत्र का उपहास उड़ाने का काम कियाः सैनी

 



गौतमबुद्धनगर भाजपा की 25 जून 1975 आपातकाल घोषित किए जाने की बरसी पर काला दिवस को लेकर एक वर्चुअल ’’आपातकाल काला दिवस बैठक संपन्न

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर भाजपा की 25 जून 1975 आपातकाल घोषित किए जाने की बरसी पर काला दिवस को लेकर एक वर्चुअल ’’आपातकाल काला दिवस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी उपस्थित रहे। जब कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन आपातकाल काला दिवस के संयोजक जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने किया है। वर्चुअल बैठक को गति आईटी सेल के जिला संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज ने देने का काम किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि 25 जून 1975 से लेकर 1977 तक 21 महीने का आपातकाल उस समय कांग्रेस नीत प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने लगाकर न्यायपालिका और लोकतंत्र का उपहास उड़ाने का काम किया था। कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल में लाखों देश भक्त सेनानियों को जेलों के अंदर डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन लोकतंत्र के मज़बूत सैनानियों को नमन करती है। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। देश में विकास की गंगा बह रही है देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षा और आर्थिक दृष्टि से मज़बूत हुआ है। देश के जनमानस के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाकर देश की जनता को लाभ देने का कार्य केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारें कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता कोरोना काल में वैक्सीन को लेकर जनता को जागरूक करें और उन्हें वैक्सीन लगवाने में अपना सहयोग करें। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में आपातकाल के लोकतंत्र लोक सेनानियों को 27 जून के बाद भारतीय जनता पार्टी उनके घर जाकर उनके एवं उनके परिवार वालों को सम्मानित करने का काम करेगी। मुख्य वक्ताओं के रूप दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र मावी ने भी आपातकाल को लोकतत्र के लिए काला समय बताया। इस मौके पर बैठक में जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बबली नागर, सुनील भाटी, पवन रावल, देवा भाटी और मुकेश नागर, 0 कर्मवीर आर्य, सतपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, सत्येंद्र नागर, सरफराज़ अली, रिंकू भाटी, विकास चौधरी, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, राजेंद्र भाटी, जगदीप नागर, संजय भाटी, विचित्र तोमर, अन्नू पंडित, बीना शुक्ला, वैष्णवी राठौर, रेखा ठाकुर, बिजेंद्र रावल, जितेंद्र भाटी, सतवीर भाटी, आनंद भाटी, सोमेश गुप्ता, अशोक शर्मा, उदयवीर चौधरी, राजेश ठेकेदार, मनोज प्रधान, अजीत मुखिया, पंकज कसाना, गोपाल सिंह आदि जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों,प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के जिला संयोजक, जिलाध्यक्ष, सभासद एवं कार्यकर्तागण बैठक में मौजूद रहे।