BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कृषि बिलो के विरोध प्रदर्शन में 6 माह होने पर संयुक्त मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन ने काला दिवस मनाया

 





विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

तीन कृषि बिल कानून को लेकर पिछले 6 माह से किसान बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। आज भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक ने गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में कैंप कार्यालय दनकौर और नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना नोएडा के नेतृत्व में दादरी, जेवर और गौतमबुद्धनगर के सभी गांव के चौराहों पर भारत सरकार का पुतला फूंका और काले झंडे दिखाकर आज का दिन 26 मई काला दिवस के रूप में मना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि यह तानाशाही सरकार तीनों बिलों को लाकर किसानों पर अत्याचार कर रही है, पूरे भारत के किसान पिछले 6 माह से दिल्ली पहुंच कर अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन मोदी सरकार ने रोडो पर गड्ढे खोदकर बड़ी.बड़ी वेरीकेट कर रोडो पे कीले गाड़ दी है और कटीले तार लगा दिए हैं और किसानों को रोड पर रहने को मजबूर कर रखा है। किसानों से मोदी सरकार द्वारा कोई वार्ता नहीं की जा रही है,यह तानाशाही कर सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही है। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया अब तक करीब 200 किसान बॉर्डर पर शहीद हो चुके हैं, पूरे देश में कोराना जैसी महामारी से हाहाकार मचा पड़ा है। हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन और दवाई अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं है। अगर कोई सुविधा मिलती भी है तो उसके 10 गुना रेटों में वह बिक रही है जो कालाबाजारी हो रही है। शासन.प्रशासन उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गरीब जनता व किसान मारे जा रहे हैं, किसानों के गेहूं सरकारी मंडियों पर नहीं खरीदे जा रहे हैं। किसान वहां पर गेहूं ले जाता है तो बताते हैं कि बारदाना नहीं है। किसानों को मंडियों के सचिव झूठ बोलकर बहका रहे हैं। इस मौके पर मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना और मनोज शर्मा, सुंदर नागर, सुभाष सिलारपुर, भिकारी प्रधान, गजेंद्र नागर,अंकुर शर्मा,अजब प्रधान, विनोद शर्मा, ब्रहम शर्मा, इंद्रेश, पंकज शर्मा, बबली अंबावता, बिरजू अवाना, गोपाल अवाना, राहुल अवाना, निंदर, चौधरी बाबा फोवन अवाना, बिजी चौधरी, विक्रम अवाना, सोनू चौधरी, बिल्लू बवाना, जयचंद, सुमित अवाना, भोला,  छंगा, बॉबी अवाना, लक्की, सुनील अवाना, सागर अवाना,संजय नागर, फिरे राम तोगड़ आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।