BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

 









विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। दादरी क्षेत्र के ग्राम बिसाहडा मेंं बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, अर्थशास्त्री व भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर एक साधारण व्यक्ति थे, उन्होंने हमेशा जाति प्रथा का विरोध किया, वे सर्व समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने वाले महान महापुरुष थे। डा0 भीमराव अंबेडकर ने ही देश को एक माला में जोड़ने का कार्य किया था। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब जयंती को मनाते हुए कहा कि  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को चलाने के लिए संविधान लिखा। बाबा साहेब के रचे गए सविंधान के द्वारा ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला पंचायत प्रत्याशी अमित चौधरी, देवा भाटी, और जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवा आनंद शर्मा तथा गजेंद्र मावी, 0 कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा,महेश शर्मा, रवि  भदौरिया, संजय भाटी, मनोज भाटी, मनोज प्रधान, पवन नागर, गुरूदेव भाटी, रिंकू भाटी, सचिन शर्मा,बीना शुक्ला, अनीता गौतम, वैष्णवी राठौर, ऊषा वत्स, उदयवीर चौधरी, जगदीप नागर, राजेंद्र भाटी, सोमेश गुप्ता आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों ने अपने अपने बूथों पर डा0 भीमराव अंबेडकर जयंती की मनाई।