BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा 8 लड़कियों की पांचवां सामूहिक विवाह समारोह डेल्टा टू सामुदायिक केंद्र में संपन्न

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

महिला शक्ति उत्थान मंडल संगठन के द्वारा 8 लड़कियों की पांचवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन डेल्टा टू सामुदायिक केंद्र में किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में आर.डब्ल्यू.ए. डेल्टा टू के अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान की पूरी टीम के द्वारा विशेष सहयोग किया गया। आर.डब्ल्यू.ए. डेल्टा टू उपाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी. ने बताया कि साथ ही इसमें प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा, गायत्री परिवार, भगवानदास सेवा संस्थान, एस एल एन चैरिटेबल ट्रस्ट और पन्नाधाय ट्रस्ट, मदनलाल राम किशन गुप्ता फाउंडेशन, विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन, लक्ष्मी टिंबर ग्रेटर नोएडा और समस्त ग्रेटर नोएडा के विभिन्न संगठनों के द्वारा विशेष सहयोग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मास्टर तेजपाल नागर उपस्थित रहे। विधायक ने वर वधु को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस मौके रूपा गुप्ता, नीरा डागुर, भोपाल भाटी एडवोकेट, उमेश भाटी एडवोकेट, अजब सिंह प्रधान, मनीष भाटी बी.डी.सी., रविंद्र भाटी, सुधीर कसाना, विनीत पांडे, आजाद विकल और डा0 चरण भाटी, संजय भाटी, वी.के अग्रवाल आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।