BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपाईयों ने आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भाजपा कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में मनाई। साथ ही उनके पराक्रम और शौर्या की गाथाओं को याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि देश की आज़ादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान रहा है।  यह देश उनका ऋण कभी नहीं भूलेगा। हमें उनकी देश भक्ति से प्रेरणा लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, मुकेश नागर, गुरु देव भाटी, अमित शर्मा, कर्मवीर आर्य, सर्वेंद्र कपासिया,  मनोज प्रधान, देवा भाटी, सचिन शमा,र् गोपाल सिंह, अजयपाल नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।