BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा उद्यमी स्वागत सम्मान समारोह आई.आई. एम. टी. कॉलेज नॉलेज पार्क में संपन्न

 



युवा उद्यमी आगे आए और भारत देश को आगे ले जाने का कार्य करेंः वी.के. सिंह

 



विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर गौतमबुद्धनगर में युवा उद्यमी स्वागत सम्मान समारोह आई.आई. एम. टी. कॉलेज नॉलेज पार्क में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में संपन्न हुआ।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि व केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि भारत एक युवा देश है। देश में कई और देशों के मुक़ाबले युवा अधिक हैं इसलिए युवा उद्यमी आगे आए और इस देश को आगे ले जाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को सैनिकों की तरह मुस्तैद रहना चाहिए। युवा उद्यमियों के आगे बढ़ने से देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगा। युवा उद्यमी सम्मेलन को एम.एल.सी शिक्षक श्री चंद शर्मा, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष विजय भाटी,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सोमवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नु पंडित और सत्यपाल शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, अमित पाण्डेय, पंडित कर्मवीर आर्य, महेश शमा,र् रवि भदौरिया, संजय भाटी, मोनू गर्ग, मोहित शर्मा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा उद्यमी उपस्थित रहे।