BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कृषि कानूनों को लेकर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन पर विरोध करेंगेः सोरन प्रधान

 


किसान एकता संघ की बैठक रबूपुरा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

किसान एकता संघ की एक बैठक रबूपुरा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन पर किसान एकता संघ के कार्यकर्ता विरोध करेंगे। किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष ने कृष्ण नागर ने बताया कि बैठक में दिल्ली आंदोलन को मजबूती देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। साथ में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना,प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान,प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी,प्रदेश सचिव जगदीश शर्मा,आजाद अधाना,गवेन्द्र राजपूत,मनीष नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।