BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी 161- अल्फा-1 पर संगठन स्रजन अभियान को लेकर बैठक संपन्न

 


यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूर बनेगी इसमें कोई शक नहींः सुनील विश्नोई

 विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी 161- अल्फा-1 पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील विश्नोई ने 5 से 24 जनवरी तक चलने वाले संगठन स्रजन अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें संगठन स्रजन अभियान के द्वारा बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार हर बूथ पर हर घर तक पहुंचने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बड़ी मजबूती के साथ ही संगठन स्रजन अभियान में मेहनत कर रहा है और उनकी मेहनत सफल होगी। 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूर बनेगी इसमें कोई शक नहीं है। बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, नोएडा शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा, जिला उपाध्यक्ष साहिद भाई, जिला उपाध्यक्ष पारुल चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष सुनील डाढा, ब्लाक अध्यक्ष रवि भाटी, जिला महासचिव सुमन भाटी,  जिला महासचिव चंद्रमल जीनवाल, जिला महासचिव अब्बास हैदर, जिला सचिव ठाकुर नंद,ू जिला सचिव राजेश बसु और अजय भाटी, पुनीत कुमार, सतपाल भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।