BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मेरठ एम.एल.सी शिक्षक/ स्नातक विधान परिषद सदस्यों को बुके फूल एवं मिठाई खिलाकर बधाई दीं

 



 

जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने मेरठ पहुंच कर स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल को गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाईंया दीं

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भाजपा गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मेरठ एम.एल.सी शिक्षक विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा को बुके फूल एवं मिठाई खिलाकर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। वहीं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने शनिवार को मेरठ पहुंच कर स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल को गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाईंया दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मेहनत परिश्रम और केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बल पर हमारी पार्टी ने स्नातक/ शिक्षक एम.एल.सी. चुनावों को जीता है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। उन्होने कहा कि आगामी 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पहले से अधिक सीटों के साथ सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता 2022 के लिए विधान सभा मिशन के लिए जुट जाएं और सरकार की उपलब्धियों के विषय मे एवं पार्टी की रीति नीति के विषय में जन जन को बताने का कार्य करें। स्नातक खंड विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर खंड स्नातक सीट पर विजय श्री प्राप्त हुई है। विजय श्री का यह पहिया विधानसभा चुनाव‘-2022 तक चलता रहेगा और राज्य में भारी बहुमत से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।  इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिशौदिया, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, मनोज गर्ग, सेवा नन्द शर्मा, पंडित कर्मवीर आर्य, मनोज प्रधान, मूलचंद प्रधान, सत्यपाल शर्मा, सुनील सैनिक, भूदेव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, सोमेश गुप्ता, रवि भदौरिया, अविनाश शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।