BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय नोएडा पर ज्ञापन देने गए गुस्साए किसान एकता संघ के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए

 





विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान व राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावत और नोएडा महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति के नेतृत्व में तीनों कृषि काले कानूनों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को ज्ञापन देने के लिए सैकड़ों किसान सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सैक्टर 19 में 11 बजे पैदल मार्च करते हु पहुंचे। जब कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे वहां सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर नही मिले। इस पर गुस्साए किसान वही कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और धरना देना शुरु कर दिया। अंत में जब सिटी मजिस्ट्रेट आए तो उन्हें ज्ञापन दिया गया। इस मौके परं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावत,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना,राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद शर्मा,मेरठ मंडल प्रभारी पप्पू प्रधान,महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति,जिला अध्यक्ष युवा अमित अवाना,प्रदेश प्रवक्ता ललित अवाना,प्रदेश प्रभारी जितेंद्र अम्बावत और विजय चौहान, राजेंद्र चौहान धर्मपाल प्रधान, सतीश कनारसी,शशि अम्बावत,राधे अवाना,राहुल चौधरी,राजेश वर्मा,आमिर,कैलाश शर्मा,शिवम शर्मा,प्रमोद गिझौड़,कमल यादव,अशोक शर्मा,अमित तोमर,हरेंद्र तौमर,पवन सिंह,राजेश कुमार,हसन,संदीप,अमन,अकुंश दिनेश,शिव शक्ति,राहुल चौधरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।