BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव और चौपालों पर जाकर किसान बिल के बारे में किसानों को जानकारी देने का काम करेंगे

 


गौतमबुद्धनगर से 3000 किसान भाजपा किसान सम्मेलन में भाग लेंगेः विजय भाटी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिला कार्यालय स्वर्णनगरी पर एक बैठक आगामी 17 दिसंबर को भाजपा किसान सम्मेलन मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि 17 दिसंबर 2020 को गौतमबुद्धनगर से लगभग 3000 किसान भाजपा किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता गांव गांव और चौपालों पर जाकर किसान बिल के विषय में किसानों को जानकारी देने का काम करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, देवा भाटी और मुकेश नागर, पंडित कर्मवीर आर्य, सतपाल शर्मा, अमित शर्मा, सर्वेनदर कपासिया, अजयपाल नागर आदि जिला इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।