BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती आज दिनांक 23 दिसंबर-2020 को विभिन्न स्थानों पर मनाई गई

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती आज दिनांक 23 दिसंबर-2020 को विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न किसान संगठन और राजनीतिक संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प आर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आइए देखते हैं एक खास रिपोर्टः-

 

भाजप कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सभी बूथों पर मनाई

 


भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में ज़िले के सभी बूथों पर मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री को चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने मिहिर भोज इंटर कॉलेज में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए एक मसीहा थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के लिए उपयोगी बिल लाकर उनकी आय को दोगुना और और खेतों की उपजाऊ बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि किसान बिल के लिए गांव गांव जाकर किसानों को बिल के विषय में कार्यकर्ता जानकारी देने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, देवा भाटी, पवन नागर, पवन रावल, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सोमेश गुप्ता, संजय भाटी, मनोज भाटी, मनोज प्रधान, गीता पंडित चेयरमैन दादरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


किसान दिवस पर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखा पत्र

 




 किसान दिवस पर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय चौ0 राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस दनकौर में किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के स्मृति चित्र पर पुष्प तथा श्रद्धांजलि अर्पित करके उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 सोरन प्रधान ने कहा कि आज देशभर के किसान तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने के लिए कड़कड़ाती ठंड में आन्दोलित है। हमारे देश की तानाशाही सरकार किसानों की सुध नही ले रही है, उसी से आहत होकर आज हमनें देश के प्रधामनंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इन काले क़ानूनों को वापस करें। इस मौके पर बाबा देशराज नागर, रमेश कसाना, राजेन्द्र नागर, ब्रिजेश भाटी, जतन प्रधान, जयवीर नागर, कृष्ण नागर, प्रताप नागर, मोहनपाल नागर, सतीश कनारसी, सुरेश नम्बरदार, प्रमोद गुर्जर, प्रेम कसाना, महेंद्र कसाना,मनीष नागर, डा0् अजय शर्मा, वीके चौधरी, कैलाश नागर समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

 

समाजवादी पार्टी कार्यालय सूरजपुर गौतमबद्धनगर में चौधरी चरण सिंह  की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई


 

समाजवादी पार्टी कार्यालय सूरजपुर गौतमबद्धनगर में चौधरी चरण सिंह  की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रदेश सचिव मजदूर सभा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश चौधरी हसरूद्ददीन, शाहरुख,अनीश,सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा नरेंद्र नागर समेत पदाधिकारी और कार्यकर्तागण  उपस्थित रहे। इस मौके पर किसान आंदोलन के रूप में किसानों को समर्थन देने को का समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने वचन दिया।


भाजपा दनकौर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी  चरण सिंह की जयंती बिहारी लाल इंटर कॉलेज में मनाई

 


भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री  किसान नेता चौधरी  चरण सिंह की जयंती  बिहारी लाल इंटर कॉलेज में उनके चित्र के सामने  मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी व  प्रधानाचार्य महकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मनाई। इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जीवन भर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे, जिसके लिए सदैव उनका स्मरण किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती देश में किसान दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। इस मौके पर हरपाल सिंह, अतुल मित्तल, अमित नागर, अखिलेश नागर, संदीप गर्ग, कृष्ण कटियार, हरि प्रकाश शर्मा, उमेश नागर, रजत वर्मा  समेत कार्यकर्ता और कई अध्यापक मौजूद रहे।