BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संदेश यात्रा का शुभारंभ किसानों के मसीहा रहे स्व0 श्री राजेश पायलट प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगाः मनोज चौधरी

 


गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेक्टर अल्फा-1 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर बैठक संपन्न

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेक्टर अल्फा-1 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि इस बैठक में 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 28 29 30 दिसंबर को कांग्रेस संदेश यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस चर्चा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश स्तरीय कांग्रेस संदेश यात्रा के अंतर्गत जिला गौतमबुद्धनगर के सभी विधानसभा में कांग्रेस संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर काग्रेस संदेश यात्रा का शुभारंभ किसानों के मसीहा रहे स्व0 श्री राजेश पायलट के पैतृक गांव वैदपुरा से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। 29 तारीख को जेवर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जब कि 30 दिसंबर को नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के विकास और सबको एक साथ चलने की बात करती है। इस कांग्रेस संदेश यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों के बीच में जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों से चर्चा करेंगे। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव अशोक पंडित, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, नोएडा महानगर कांग्रेस के संगठन प्रभारी ललित अवाना, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी दिनेश शर्मा,संगठन प्रभारी सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, जिला महासचिव विक्रम नागर, जिला महासचिव सुमन भाटी,जिला महासचिव अब्बास हैदर, जिला महासचिव चंद्रमल बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष हेमचंद्र नागर, जिला सचिव नंदू ठाकुर, जिला सचिव रविंदर जाटव, जिला सचिव नीरज शर्मा, जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी, जिला सचिव राजेश वसु और उदयवीर भाटी, राजेश शर्मा, प्रवीण भाटी, वसीम अहमद, अजय पहलवान आदि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।