BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दैनिक यज्ञ हवन किया जाना है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्यः आचार्य दुष्यंत

 


कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि आर्य यज्ञमान रहे

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गुरूकुल मुशर्दपुर में आकर चल रहे कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ में मंगलवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि आर्य यज्ञमान रहे और उन्होंने महायज्ञ में आहूति दी। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य दुष्यंत ने कहा कि यज्ञ हवन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञमान के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्मवीर आर्य ने कहा कि दैनिक यज्ञ किए जाने से वातावरण शुद्ध होता है। किंतु आज वातावरण इतना प्रदूषित हां गया है कि सांस लेना तक दूश्वार होने लगा है। वातावरण की शुद्धि के लिए हर व्यक्ति को यज्ञ किए जाने पर ध्यान देना चाहिए। दैनिक यज्ञ वैदिक धर्म का मूल है। श्रीमती निधि आर्या ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति में दैनिक यज्ञ मूल है। ऐसे में जब कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व को अपने आगोश में ले रखा है, यज्ञ किए जाने का महत्व और भी बढ जाता है। यज्ञमान प0 कर्मवीर आर्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि आर्य का सर्वप्रथम पटका पहना का स्वागत किया और फिर गायत्री महायज्ञ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 22 अक्टूबर-2020 से लेकर 11 नवंबर-2020 तक 21 दिवसीय कोरोना निवारक गायत्री महायज्ञ का आयोजन मुशर्दपुर स्थित गुरूकुल में आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर देवमुनि, आचार्य विद्यादेव, पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा आर्य वीरेश भाटी, पूर्व जिला महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा प0 शिव कुमा आर्य, आर्य समाज ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलामहामंत्री प0 मूलचंद आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष आर्य सागर खारी, सूरजपुर आर्य समाज के महामंत्री प0 धर्मवीर आर्य और चंद्रपाल, करण देव शास्त्री आदि यज्ञ प्रेमी उपस्थित रहे।